धुलिया (तेज समाचार डेस्क). महात्मा ज्योतिबा फुले होमिओपैथिक मेडिकल कॉलेज शिरपुर मे महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा को माल्यार्पण तथा पूजन के बाद भव्य रोड-शो का आयोजन किया गया। संस्थान की सचिव अमृता मनोज महाजन ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा फुले ने देश में खून का एक कतरा भी बहाए बिना राजनीतिक धार्मिक शिक्षा क्रांति के दरवाजे खोले फुले ने जीवनभर समाज की गलत परंपराओं को खत्म करने में अपना समय लगा दिया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में समाज में कुछ बची कुरीतियों को उनके आदर्शों व सिद्धांतों से दूर किया जा सकता है.
महात्मा फुले ने विपरीत परिस्थितियों में काम किया और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इसकी शुरुआत अपने परिवार से की तथा समाज सुधार के क्रम में नारी शिक्षा को महत्व देते हुए अपनी पत्नी से इसकी शुरुआत की.
इस मौके पर युवा महाराष्ट्र माली महासंघ नाशिक विभागीय अध्यक्ष तथा महाविद्यालय के संचालक डॉ. मनोज महाजन संस्था सचिव अमृता मनोज महाजन , कार्याध्यक्ष दिगंबर पांडू माली, पिंटूभाऊ माली, अधिकार माली, नगरसेवक हेमंतभाऊ पाटिल, रोहित शेटे, नगरसेवक दीपक माली, राहुल रंधे, नगरसेवक राजेंद्रअण्णा गिरासे, हेमंत राजपूत, निलेश महाजन, भारत रोकडे, देविदास माली, संतोष माली, राहुल देवरे, नितीन माली, राजू पाटिल, शेखर माली, दादाभाऊ माली, पप्पू माली, नरेश पटेल, चेतन पाटिल, नितीन पाटिल, जितु राजपूत, राजू कोली, भटू कोली, गणेश चौधरी तथा सामाजिक कार्यकर्ता सोनवणे हरीश, भूषण माली, मुकेश माली, चेतन सालुंके, भातु मराठे, जय माली, गुरु माली, राकेश मराठे, राजू माली, हर्षल माली, सुयश माली, जितेंद्र जाधव, कृष्णा माली, राहुल महाजन, राहुल पाटिल, शुभम माली, राजेंद्र पवार आदि बडी संख्या में शामिल हुए.