प्रो. धर्मराज पाटिल को बेस्ट फैकल्टी ऑफ द ईयर (रिसर्च) पुरस्कार
मुंबई (तेज समाचार डेस्क). सीएसआई टेकनेक्स इंडिया की ओर से प्रतिवर्ष की तहर इस वर्ष भी एन्यूअल इंडस्ट्री एंड एकेडेमिया कॉन्फरेन्स एंड अवॉर्ड-2019 का आयोजन किया गया. मुंबई के उपनगर माटुंगा में स्थित वेलिंगकर इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट डेवलपमेंट एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में शिरपुर के आर.सी. पटेल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी के फैकल्टी प्रो. धर्मराज राजाराम पाटिल को बेस्ट फैकल्टी ऑफ द ईयर (रिसर्च) पुरस्कार से सम्मानित किया गया. प्रो. धर्मराज पाटिल को यह सम्मान मिलने पर शिरपुर एज्युकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष व विधायक अमरिशभाई पटेल व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेशभाई पटेल, संचालक तपनभाई पटेल, सोसाइटी के उपाध्यक्ष राजगोपालजी भंडारी, प्रिंसिपल डॉ. जे.बी. पाटिल, उपप्राचार्य डॉ. प्रमोद देवरे, प्रो. सुहास शुक्ला और जनसंपर्क अधिकारी प्रशांत महाजन ने उनका अभिवादन किया है और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है. इसके अलावा कॉलेज के सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी प्रो. धर्मराज पाटिल को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी है.