विक्रम लैंडर दिखने से जागी आस, वैज्ञानिकों के लिए अगले 12 दिन अहम
नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क): चंद्रयान 2 में संपर्क टूटने के बाद लापता हुए लँडर ‘विक्रम’ को ‘ऑर्बिटर’ ने खोज निकला है; विक्रम के फोटो भी भेजे हैं। लेकिन, अभी तक विक्रम से संपर्क नहीं हो सका है ऐसी जानकारी इस्रो के प्रमुख के. सिवन ने एक समाचार संस्था को दी।
चाँद पर उतरते समय चाँद के सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊँचाई पर विक्रम का नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया था। इसके बाद ७ सितंबर को के. सिवन ने कहा था कि १४ दिन हम विक्रम को खोजने की कोशिश करेंगे और १ ही दिन में विक्रम का पता चल गया। इस संदर्भ में उल्लेखनीय है कि ऑर्बिट उसके तय कार्यक्रमानुसार चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है।
चांद की सतह पर लैंडर विक्रम की लोकेशन की जानकारी मिलने से भारतवासियों की आस बंधी है। ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की एक थर्मल इमेज क्लिक की है। हालांकि लैंडर विक्रम से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। इसरो प्रमुख के. सिवन ने बताया कि टीम लैंडर विक्रम से कम्युनिकेशन स्थापित करने का लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही संपर्क स्थापित हो जाएगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक उनके पास विक्रम से संपर्क साधने के लिए 12 दिन हैं।
एक अनुमान के अनुसार, इसरो के पास विक्रम से संपर्क साधने के लिए 12 दिन हैं। क्योंकि अभी लूनर डे चल रहा है।